रांची में तीन दिवसीय निःशुल्क रेकी हीलिंग स्वास्थ्य शिविर आयोजित

रांची में आयोजित निःशुल्क रेकी हीलिंग स्वास्थ्य शिविर में मेरठ की चिकित्सक शिल्पी गुप्ता ने लगभग 17 मरीजों को उपचार दिया। शिविर का उद्देश्य वैकल्पिक स्वास्थ्य पद्धतियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : आकांक्षा सोशल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी और अल्टीमेट हेल्थ सॉल्यूशंस, रांची के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 अक्टूबर तक रातू रोड स्थित अल्टीमेट हेल्थ सॉल्यूशंस कार्यालय में विशेष निःशुल्क रेकी हीलिंग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में मेरठ से आईं रेकी हीलिंग चिकित्सक शिल्पी गुप्ता ने लगभग 17 मरीजों को रेकी हीलिंग पद्धति से उपचार प्रदान किया।

रेकी एक पूरक चिकित्सा पद्धति है, जिसका उपयोग मानसिक शांति और तनाव से राहत के लिए किया जाता है। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य लोगों को वैकल्पिक स्वास्थ्य पद्धतियों के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर रिंटू कुमार, विवेक चांद, अन्नपूर्णा देवी, सत्यजीत रॉय, सतीश अग्रवाल, कौशिक चांद और आशीष कुमार उपस्थित थे। आयोजन में रिंटू कुमार का विशेष योगदान रहा। सोसाइटी के सदस्यों ने शिल्पी के गुप्ता का आभार जताते हुए उन्हें पुनः रांची आने का आमंत्रण दिया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।