अब दांतों का एक्सरे कराने के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं ! MGM अस्पताल में लगी आधुनिक डिजिटल मशीन, हजारों रुपये बचेंगे

जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में आधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे मशीन शुरू हुई। इससे दांतों और जबड़े की जांच आसान होगी तथा मरीजों का समय और पैसा बचेगा।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। जमशेदपुर के MGM अस्पताल में अब दांतों और जबड़े से जुड़ी बीमारियों की जांच के लिए आधुनिक डिजिटल इंट्राओरल एक्स-रे की सुविधा शुरू की गई है। इससे मरीजों को एक्सरे कराने के लिए निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

दांतों की जड़ों की भी होगी सटीक जांच

नई मशीन और हाई-रिजॉल्यूशन डिजिटल सेंसर की मदद से दांतों, मसूड़ों और उनकी जड़ों की साफ तस्वीर कंप्यूटर स्क्रीन पर तुरंत देखी जा सकेगी। इससे डॉक्टरों को कैविटी, अंदरूनी संक्रमण, नसों की समस्या और जबड़े से जुड़ी परेशानियों की पहचान करने में मदद मिलेगी।

कोल्हान के मरीजों के पैसे और समय दोनों बचेंगे! अस्पताल के दंत रोग विभाग के डॉ. नितेश कुमार के अनुसार, इस सुविधा से क्षेत्र के मरीजों को लाभ मिलेगा। वहीं, रूट कैनाल ट्रीटमेंट (RCT) की सुविधा भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे मरीजों को आगे और राहत मिल सकती है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।