मंत्रिमंडल ने 11 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों के लिए उत्पादकता आधारित बोनस को दी मंजूरी

केंद्र सरकार ने 11.40 लाख से अधिक रेल कर्मचारियों को 78 दिन का उत्पादकता आधारित बोनस देने की मंजूरी दी। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रुपये मिलेंगे।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 11,40,770 रेल कर्मचारियों को 78 दिन के उत्पादकता आधारित बोनस के भुगतान को मंजूरी दी है। सरकार ने बुधवार को बताया कि कर्मचारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले इस बोनस पर 2,009.61 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पात्र रेल कर्मचारियों को उत्पादकता आधारित बोनस (पीएलबी) का भुगतान हर साल ‘दुर्गा पूजा’ और ‘दशहरा’ की छुट्टियों से पहले किया जाता है।

सरकार ने कहा, ‘‘इस साल भी करीब 11.40 लाख गैर-राजपत्रित रेल कर्मचारियों को 78 दिन के वेतन के बराबर पीएलबी दिया जा रहा है। यह बोनस रेल कर्मचारियों को रेलवे के प्रदर्शन में सुधार के लिए काम करने को प्रोत्साहित करता है।’’ सरकार ने कहा, ‘‘प्रत्येक पात्र रेल कर्मचारी को 78 दिन के लिए अधिकतम 17,951 रुपये का भुगतान किया जाएगा।’’ यह राशि रेलवे के विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों को दी जाएगी। इनमें ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन सहायक, पॉइंट्समैन, मंत्रालयी कर्मचारी और समूह ‘सी’ के अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
सरकार ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा। रेलवे ने रिकॉर्ड 167 करोड़ टन माल की ढुलाई की। इस दौरान रेल यात्रियों की संख्या भी अच्छी-खासी रही।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।