नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को समाधान का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामगढ़ के नेमरा स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का जल्द समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रामगढ़ के नेमरा में अपनी मां रुपी सोरेन का श्राद्ध कर्म संस्कार पूरा कर रहे हैं। इस दौरान वे न सिर्फ प्रशासनिक कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं बल्कि वहां आकर उनसे मिलनेवाले लोगों की समस्याएं सुनने के साथ उनके निराकरण का भी प्रयास कर रहे हैं। बुधवार को भी उनके आवास पर बड़ी संख्या में आम लोगों ने न सिर्फ उनसे मुलाकात की बल्कि अपनी समस्याएं भी उनके सामने रखीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने न सिर्फ उन समस्याओं को सुना बल्कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिया। गौरतलब है कि मंगलवार को भी उन्होंने अपने आवास में जनता की समस्याओं को सुना था और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।