रांची में हवालात से कैदी फरार, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: इटकी थाना के हवालात से एक कैदी के फरार होने का मामला बुधवार को सामने आया है। आरोपित युवक पर एसटी-एससी के तहत केस दर्ज था।

आरोपी के फरार होने में इटकी पुलिस की संलिप्तता बताई जा रही है। इस बात की सूचना मिलने पर बेड़ो डीएसपी ने जांच शुरू कर दी है।

फरार आरोपित का नाम बसंत साही है। उस पर जमीन लेने के बाद भी पैसे नहीं देने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद मामले का सुपरविजन किया गया। डीएसपी सुपरविजन के बाद मामला सही पाया गया।

इसके बाद तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक बसंत साही हाजत से फरार हो गया।

डीएसपी रजत माणिक बाखला ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article