रांची रेलवे स्टेशन से मिलेगी प्रीपेड ऑटो सेवा, जानें कितना होगा किराया

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची रेलवे स्टेशन पर 31 दिसम्बर से प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू होगी।

इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है। प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

क्योंकि ऑटो चालक यात्रियों से मनचाहा भाड़ा वसूलते हैं। प्रीपेड ऑटो सेवा शुरू होने से इस पर रोक लगेगी।

जानकारी के अनुसार यात्रियों को 300 रुपये किराया देना होगा। रात में 20 प्रतिशत अधिक किराया लगेगा। इसके बाद ऑटो वाले अब मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे।

स्टेशन से बाहर निकलते ही यात्रियों को पहले ही किराया चुकाना होगा। इसके बाद ऑटो यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक छोड़कर आएगा। इसमें आरपीएफ की टीम मदद करेगी।

उल्लेखनीय है कि रांची स्टेशन पर पहले भी प्रीपेड ऑटो की सेवा दी जा रही थी, जिसे बीच में ही बंद कर दिया गया था। 2010 में प्रीपेड ऑटो सेवा नगर निगम की ओर से शुरू हुई थी।

लेकिन बेहतर व्यवस्था नहीं होने के कारण बंद हो गई थी। इसके लिए बाकायदा बूथ बनाया जाएगा। ऑटो की बुकिंग काउंटर से की जाएगी।

पहले पैसा देने के बाद ऑटो बुकिंग की रसीद यात्रियों को दी जाएगी। प्रीपेड बूथ से चलने वाले ऑटो का किराया, रूट और दूरी के हिसाब से तय किया जाएगा।

ऑटो बुक करने पर स्टेशन से कहां का कितना किराया होगा, इसकी सूची भी बूथ के बाहर लगाई जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

रांची रेलमंडल ने जिला परिवहन प्राधिकार को विभिन्न रूट का किराया तय करने के लिए पत्र भेजा था। विभिन्न मार्गों का किराया तय होने के बाद प्रीपेड सेवा शुरू की जा रही है।

स्टेशन पर रेगुलर ऑटो का आवागमन होता है। ये ऑटो वाले तो कई बार मनमाना किराया वसूलते हैं। वहीं दूसरी ओर यात्रियों से विवाद भी होता है। स्टेशन के बाहर रोड पर जाम लगाने वाले भी ये लोग ही होते हैं।

Share This Article