Latest Newsझारखंडझारखंड में 20 तक बारिश का अलर्ट, जानें कब होगा माैसम साफ

झारखंड में 20 तक बारिश का अलर्ट, जानें कब होगा माैसम साफ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची सहित झारखंड के कुछ हिस्साें में रविवार सुबह से ही बारिश हो रही है। रांची में दिन भर काले बादल छाए रहे।

सोमवार सुबह से भी रुक-रुक कर बारिश हुई। इस दौरान रांची में 26.6 मिमी बारिश रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि तेलंगाना से गुजर रहे लो प्रेशर का असर झारखंड पर पड़ा है। इस वजह से अचानक झारखंड के माैसम में बदलाव आया है।

अगले दाे दिनाें तक रांची सहित पूरे झारखंड में बारिश के आसार हैं। खासकर झारखंड के मध्य और उत्तरी हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

19 अक्टूबर काे पूरे राज्य में मध्यम दर्जें की बारिश हाेने की संभावना है। 20 अक्टूबर तक राज्यभर में वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। अभिषेक आनंद ने बताया कि इस बारिश से राज्य भर में तीन से चार डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

तापमान गिरने से ठंड बढ़ने के आसार हैं। 21 अक्टूबर से झारखंड में माैसम साफ हाे जाएगा। बादल छंट जाएंगे और धूप खिलेगी।

इसके बाद तापमान में थाेड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पलामू, देवघर, धनबाद के कुछ हिस्से में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

spot_img

Latest articles

UK में झारखंड की विरासत की गूंज, सांस्कृतिक सहयोग से वैश्विक पहचान की ओर कदम

Jharkhand's Heritage Resonates in the UK: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है...

प्रवेश पत्र न मिलने से परीक्षा से वंचित अभ्यर्थी, मामला पहुंचा हाईकोर्ट

candidates Deprived of Examination: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित माध्यमिक आचार्य संयुक्त...

गर्मी की आहट के साथ बढ़ा जल संकट, हजारों चापानल अब भी खराब

Water Crisis Increases with the Onset of Summer: ठंड का मौसम अब धीरे-धीरे खत्म...

सिसई में JSLPS कर्मियों पर राजनीतिक पक्षधरता का आरोप, विधायक ने किया तबादले की मांग

MLA demands Their Transfer: सिसई के विधायक अमित महतो ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन...

खबरें और भी हैं...