रामनवमी से पहले रांची में हाई अलर्ट, डीजीपी तदाशा मिश्रा ने की बैठक, सोशल मीडिया पर फैलाई अफवाह तो होगी कार्रवाई

रामनवमी से पहले रांची में सुरक्षा कड़ी, डीजीपी की अहम बैठक में पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश, संवेदनशील इलाकों में विशेष नजर और सोशल मीडिया पर सख्त निगरानी

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रामनवमी को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार देर रात DGP तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में रांची एसएसपी कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में डीजीपी ने त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, खासकर संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। साथ ही जुलूस और शोभायात्राओं के रूट का भौतिक सत्यापन करने पर भी जोर दिया गया।

डीजीपी ने सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबर फैलने से पहले ही उस पर कार्रवाई की जा सके। उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को पूरी तरह तैयार रहना होगा।

बैठक में एडीजी सीआईडी सह रांची जोन के आईजी मनोज कौशिक, रांची के एसएसपी राकेश रंजन, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सिटी एसपी पारस राणा, ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर के साथ सभी डीएसपी और जिले के थाना प्रभारी मौजूद रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।