रांची में रामनवमी की तैयारी पूरी, अलर्ट मोड में प्रशासन, सीसीटीवी और ड्रोन से की जाएगी जुलूस की निगरानी

रांची में 27 मार्च को रामनवमी शोभायात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में, ड्रोन और सीसीटीवी से नजर, शहर में अतिरिक्त जवान तैनात।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में रामनवमी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। कल यानी 27 मार्च को राजधानी रांची में भव्य रामनवमी शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसे सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। शहर के करीब डेढ़ हजार अतिरिक्त पुलिस जवान जुलूस मार्गों और संवेदनशील इलाकों में तैनात किए जाएंगे। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और हर पहलू पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

ड्रोन और सीसीटीवी से रखी जाएगी नजर

रांची में संवेदनशील क्षेत्रों पर खास निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा जुलूस मार्ग और प्रमुख सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। इसका मकसद किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।