ATM पर मदद लेना पड़ा भारी: कार्ड बदलकर उड़ाए 1.12 लाख, रातू थाना में मामला दर्ज

रांची के रातु थाना क्षेत्र में एटीएम पर मदद के बहाने कार्ड बदलकर 1.12 लाख की ठगी, पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र में एटीएम पर मदद लेना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। अज्ञात ठग ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1 लाख 12 हजार 273 रुपये की निकासी कर ली। इस मामले में रातु थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद निवासी राजकिशोर तिवारी काठीटांड़ स्थित हिताची एटीएम से पैसे निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने मदद करने के बहाने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। आरोपी ने इसी दौरान उनका पिन नंबर भी देख लिया।

कुछ देर तक पीड़ित को इस धोखाधड़ी की जानकारी नहीं हो सकी, क्योंकि उनके मोबाइल पर ट्रांजैक्शन अलर्ट नहीं आया। बाद में जब उन्होंने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो पता चला कि अलग-अलग ट्रांजैक्शन में कुल 1,12,273 रुपये निकाल लिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने रातु थाना में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी आदिकांत महतो के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।