RANCHI : सांसद खेल महोत्सव के लिए 20 जनवरी से होगा रजिस्ट्रेशन

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सांसद खेल महोत्सव (MP Sports Festival) के आयोजन को लेकर मंगलवार को रांची (Ranchi) के MP संजय सेठ के केंद्रीय कार्यालय (Central office) में हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई।

यह निर्णय लिया गया कि रांची लोकसभा (Ranchi Lok Sabha) क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र हटिया, कांके, खिजरी, ईचागढ़, सिल्ली क्षेत्रों के खिलाड़ियों को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

RANCHI : सांसद खेल महोत्सव के लिए 20 जनवरी से होगा रजिस्ट्रेशन - RANCHI: Registration for MP Sports Festival will start from January 20

संबंधित क्षेत्रों के MLAs से किया जाएगा संपर्क

निर्णय हुआ कि संबंधित क्षेत्रों के MLAs और अन्य जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जाएगा। साथ ही अधिक से अधिक सुदूरवर्ती क्षेत्रों के खिलाड़ी भाग लें, इसके लिए व्यापक रूप से इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

17, 18 और 19 फरवरी को Mega Sports Complex, Khelgaon में आयोजित इस खेल महोत्सव को लेकर दो हजार से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

खेल महोत्सव में तीरंदाजी, एथलेटिक्स, वुशू, कबड्डी, योगासन और बैडमिंटन (Badminton) जैसे खेलों को स्थान दिया गया है।

RANCHI : सांसद खेल महोत्सव के लिए 20 जनवरी से होगा रजिस्ट्रेशन - RANCHI: Registration for MP Sports Festival will start from January 20

बैठक के बाद MP ने कहा कि खेल महोत्सव की तैयारियों और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। रजिस्ट्रेशन (Registration) की प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू होगी, जो पांच फरवरी तक चलेगी।

बहुत जल्द विभिन्न खेलों से जुड़े लोगों का संपर्क सूत्र भी जारी किया जाएगा। इसके माध्यम से भाग लेने वाले खिलाड़ी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

बैठक में पूर्व राज्यसभा MP और महोत्सव के संयोजक अजय मारू, वरिष्ठ BJP नेता संदीप वर्मा, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन (Jharkhand Olympic Association) के मधुकांत पाठक, शिवेंद्र कुमार दुबे, चंचल भट्टाचार्य, श्रीदेव सिंह, रमेंद्र कुमार मौजूद थे।

Share This Article