रिम्स में 30 साल की महिला कैदी की मौत, काट रही थी आजीवन कारावास की सजा

बताया जाता है कि 10 जुलाई को तबीयत खराब होने के बाद उसे रिम्स में भर्ती किया गया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राजधानी रांची स्थित रिम्स (RIMS) में शुक्रवार को इलाज के दौरान 30 साल की महिला कैदी सीता कुमारी की मौत (Prisoner Sita Kumari Death) हो गई। वह सिमडेगा जिले के कुंदूरमुंडा गांव की थी।

वह बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रही थी। बताया जाता है कि 10 जुलाई को तबीयत खराब होने के बाद उसे RIMS  में भर्ती किया गया था।

मृतका की पोस्टमार्टम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई। इस संबंध में बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट डॉ. हिरेंद्र बिरुआ (Dr. Hirendra Birua) ने पत्राचार कर रिम्स से पोस्टमार्टम की Videography कराने का आग्रह किया था।

टीवी के साथ कुपोषण की चपेट में थी कैदी

बताया जाता है कि सीता टीबी के साथ कुपोषण (Malnutrition) की चपेट में थी। रिम्स के मेडिसिन विभाग के डॉ. विद्यापति की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। चिकित्सक हर तरह से उसका इलाज कर रहे थे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Share This Article