सरना धर्म समन्वय समिति ने की मीटिंग, 30 दिसंबर के भारत बंद को सफल बनाना…

इस दौरान पूर्व सांसद और सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने बताया कि सरना धर्म कोड भारत के प्रकृति पूजकों के अस्तित्व के लिए बहुत जरुरी है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Sarna Dharma Committee meeting: पड़हा राजा सोमा मुंडा (Padha Raja Soma Munda) की अध्यक्षता में स्थानीय डाक बंगला में सरना धर्म समन्वय समिति, खूंटी की बैठक हुई। बैठक में सरना धर्म कोड की मान्यता के लिए 30 दिसंबर के भारत बंद को सफल बनाने का फैसला लिया गया।

पड़हा राजा सोमा मुंडा ने कहा…

पड़हा राजा सोमा मुंडा ने कहा हम एकता और सुनियोजित आंदोलन से ही जल-जंगल-जमीन व धर्म-संस्कृति की रक्षा की जा सकती है। सरना धर्म संस्कृति बचेगी, तभी जल-जंगल-जमीन एवं पारंपरिक व्यवस्थाएं सुरक्षित रहेगी।

सरना धर्म कोड भारत के प्रकृति पूजकों के लिए जरुरी

इस दौरान पूर्व सांसद और सेंगेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू (Salkhan Murmu) ने बताया कि सरना धर्म कोड भारत के प्रकृति पूजकों के अस्तित्व के लिए बहुत जरुरी है। नहीं तो हम जबरन हिंदू, मुस्लिम, ईसाई इत्यादि बनने के लिए मजबूर होंगे।

बैठक में शामिल लोग

बैठक में बिरसा कंडीर, सुभासिनी पुर्ती, महादेव मुंडा, मोदेस्ता तोपनो, कुवांरी होरो, करमी टुटी, प्रमोद एक्का, बाना मुंडा, सुनीता गुड़िया, बुधराम सिंह मुंडा, गोपाल बोदरा, मधु बारला, सुनिला ओड़ेया, बिरसा तोपनो, जेना मुंडा, रोहित तानी, गोमेया पहान आदि गणमान्य लोग शामिल हुए।

Share This Article