रांची में SBM कर्मियों ने कराया सामूहिक मुंडन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) ग्रामीण के कर्मियों ने नई नियुक्ति प्रक्रिया के विरोध में बुधवार को सामूहिक मुंडा कराया।

झारखंड में कार्यरत 522 कर्मी लगातार राजभवन के समीप सड़क पर मांगों को लेकर आंदोलनरत है।

सरकार के द्वारा अभी तक आंदोलनकारी कर्मियों के साथ वार्ता करने की पहल नहीं की जा रही है।

सरकार के द्वारा लगातार एसबीएमजी कर्मियों की अवहेलना के विरोध में आज आंदोलनकारी कर्मी विरोध स्वरूप सामूहिक रूप से अपना मुंडन कराया एवं सरकार के समक्ष अपनी विरोध दर्ज कराया है।

इस अवसर पर गोपाल कुमार, विकास कुमार, आशीष यादव, सुमन मिश्रा आदि शामिल थे।

Share This Article