
ITI Exam 2026 : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखण्ड के द्वारा अखिल भारतीय व्यावसायिक (शिल्प) एनुअल परीक्षा 2026 जुलाई 6 से 10 जुलाई तक पूर्वाहन 09:30 बजे से संध्या 06:00 बजे तक रांची के विभिन्न औद्योगिकी प्रशिक्षण संस्थानों में आयोजित की गई है।
उक्त परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन एवं विधि-व्यवस्था संधारणार्थ हेतु उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री और अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था के आदेश पर पुलिस बल व पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। फिर भी ऐसी आशंका है कि परीक्षा केन्द्रों पर असामाजिक तत्त्वों के द्वारा भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा की जा सकती हैं।
इसे लेकर कुमार रजत अनुमंडल दंडाधिकारी सदर रांची द्वारा बीएनएसएस की धारा-163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी रहेगी।
इन पर रहेगी रोक
पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों / कर्मचारियों तथा सरकारी कार्यक्रम एवं शवयात्रा को छोड़कर)।
किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करना।
किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)।
किसी प्रकार का हरवे हथियार जैसे लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर चलना (सरकारी कार्य में लगे पदाधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर)
किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करना।
परीक्षा केन्द्र का नाम
(1) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रांची (सामान्य)।
(2) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राँची (कल्याण)।
(3) महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रांची।
(4) औद्योगिक संस्थान, सिमलिया, हेहल, रांची (IWE)
(5) रांची टेलीवीजन एण्ड इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेनिंग सेन्टर, वेस्टन पार्क, पिस्का मोड़, राँची।
(6) ट्राइवल प्राईवेट आईटीआई, राजा उल्हातु, नामकुम, रांची।
(7) डॉन बास्कों प्राईवेट, आईटीआई, कोकर, रांची।
(8) रांची इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देवी मंडप रोड, तुपुदाना, रांची।
(9) श्री वेंकटेश्वर प्राईवेटे आईटीआई, कोकर, रांची।
(10) पदमावती इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महली, हुरू, अनगड़ा, रांची।
(11) सरोजनी टेक्नीकल इंस्टिच्यूट, लालगंज, टाटीसिलवे, राँची।
(12) क्राफ्ट प्राईवेट आईटीसी, तिलता, कमड़े, रातु रोड, रांची।
(13) भारत प्राईवेट आईटीआई, कोकर चौक, कोकर, रांची।
(14) अनगड़ा इन्स्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, प्राईवेट आईटीआई गुन्दलीपोखर अनगड़ा, राँची।
(15) बूटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सैनिक कॉलोनी, बूटी मोड़, रांची।
(16) प्राईवेट आई०टी०आई०, चापुटोली, रांची।
(17) रांची इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पुन्दाग, राँची।
(18) बोधिसत्व बुद्धा प्राईवेट, आई०टी०आई०, आईटीआई०, तुम्बागुट्ट, कर्मटोली, नामकुम रांची।
(19) स्मृति पानों कुँवर प्राईवेट, आई०टी०आई०, नामकुम, राँची।
(20) रांची कॉलेज ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर रुदीया मेसरा नेवरी रांची।
(21) बिस्मी प्राईवेट आई०टी०आई०, मक्का मस्जिद, हिंदपीढ़ी, रांची।
(22) बिस्मी प्राइवेट आईटीआई त्रिविंदा चौक इटकी रांची।
(23) प्राईवेद आई०टी०आई०, अपर चुटिया, रांची
(24) राजीव प्राइवेट आईटीआई टाटी रांची।
(25) राजीव प्राईवेट आई०टी०आई०, टाटीसिल्वे, रांची।
(26) कौशल्या प्राइवेट आईटीआई पुंदाग रांची।
(27) किरण प्राईवेट आई०टी०आई० बजरा, हेहल, रांची।
(28) सरदार वल्लभभाई पटेल सेवा प्राइवेट आईटीआई केंद्र लिमिटेड बीआईटी मेसरा रांची।
(29) देश बन्धु प्राईवेट आई०टी०आई०, कमड़े, रातु, रांची।
(30) मीरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दीपाटोली, रांची।
(31) प्रभावती प्राईवेट आई०टी०आई०, अनगड़ा, रांची।
(32) एम०जेड० प्राईवेट आई०टी०आई०, हांदीबिली, ओरमांझी, रांची।
(33) जनजातीय प्राईवेट आई०टी०आई०, बिजुलिया रातु, रांची।
(34) एल० एस० प्राईवेट आई०टी०आई०. काण्ड्री मोड़, चील टोली माण्डर, रांची।
(35) क्वाणटम प्राईवेट आई०टी०आई०, जमुआड़ी, कांके, रांची।
(36) हिन्द प्राईवेट आई०टी०आई०, बेदवाड़ी, चिलदाग, अनगड़ा, रांची।
(37) शैलेन्द्र प्राईवेट आई०टी०आई०, सिंहपुर, मुरी, रांची।
(38) सेंट्रल प्राईवेट आई०टी०आई० मेसरा कल्याण बस्ती, नेवरी विकास, रांची।
(39) नेशनल प्राईवेट आई०टी०आई०, पेडरोल, कोकर, रांची।
(40) झारखण्ड एकेडमी ऑफ हेल्थ एण्ड बियूटी प्राईवेट आई०टी०आई०, दाहु, ओरमांझी, रांची।

