RANCHI : बल्ब चोरी के आरोप में दो युवकों की जमकर धुनाई, एक की मौत, दूसरे की हालत…

इस दौरान कई वाहन लगभग तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: सिकिदिरी थाना क्षेत्र के ढेलुआ खूंटा में शनिवार को बल्ब चोरी के आरोप में दो युवकों की लाठी से जमकर पिटाई की गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक की पहचान ढेलुआ खूंटा निवासी उमेश मुंडा के रूप में हुई है जबकि बबलू मुंडा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज कराया जा रहा है। पिटाई की घटना तब सामने आयी जब उमेश मुंडा का शव नीलकांत प्रसाद के घर के पीछे से पुलिस ने बरामद किया। नीलकांत प्रसाद फिलहाल फरार है।

 ओरमांझी-सिकिदिरी मार्ग को ढेलुआ खूंटा के पास जाम कर दिया

दूसरी ओर घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आग जलाकर ओरमांझी-सिकिदिरी मार्ग को ढेलुआ खूंटा के पास जाम कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद लोगों ने सड़क जाम समाप्त किया। इसके बाद इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ। इस दौरान कई वाहन लगभग तीन घंटे तक जाम में फंसे रहे। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश रवि ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article