
रांची: राजधानी रांची से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां धुर्वा गोलचक्कर के पास स्मार्ट सिटी इलाके में एक आर्मी जवान की लाश फंदे से लटकी हुई मिली। फंदा हरे रंग की प्लास्टिक की रस्सी से बनाया गया था। लाश के पास ही ज़मीन पर एक बाइक पड़ी थी। बाइक का नंबर JH01BD-1039 था। इलाके में लाश मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले को लेकर धुर्वा थाना प्रभारी ने बताया कि आर्मी जवान अमन यादव ने सुसाइड कर लिया है, हालांकि किस कारण से सुसाइड किया है, इसका पता अबतक नहीं चल पाया है, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
