Homeझारखंडरांची SSP ने 12 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

रांची SSP ने 12 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर 12 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है।

इनमें कोतवाली थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रामशरणागत सिंह को खरसीदाग ओपी, नगड़ी थाना थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक रवि केसरी को पुलिस केंद्र रांची तबादला किया गया है।

एदलहातू ओपी में पदस्थापित शैलेश कुमार पांडेय को पुलिस केंद्र रांची, ठाकुर गांव थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार पांडेय को पुलिस केंद्र रांची तबादला किया गया है।

झारखंड उच्च न्यायालय में पदस्थापित नोडल पुलिस पदाधिकारी अवर निरीक्षक अंजन कुमार को अरगोड़ा थाना तबादला किया गया है।

अरगोड़ा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक निशांत कुमार को झारखंड उच्च न्यायालय में नोडल पुलिस पदाधिकारी के रूप में पदस्थापित किया गया है।

इसके अलावा पुलिस केंद्र में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक विजय पांडे को एदलहातू ओपी, लालपुर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक श्याम जय कुमार सिंह को खेल गांव थाना तबादला किया गया है।

कोतवाली थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक उदित प्रकाश को नगड़ी थाना, सिटी कंट्रोल रूम में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक जगजीवन झा को लालपुर थाना और धुर्वा थाना में पदस्थापित विद्यावती को पुलिस केंद्र रांची में पदस्थापित की गई हैं।

झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात पदाधिकारियों का तबादला

झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात पदाधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव और सीएम हेमंत सोरेन के पूर्व ओएसडी गोपाल जी तिवारी को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

वहीं भवन निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव राजीव रंजन कुमार को जमशेदपुर स्थित समेकित जनजाति विकास अभिकरण का परियोजना निदेशक बनाया गया है। राजीव रंजन भी पूर्व सीएम मधु कोड़ा के ओएसडी रह चुके हैं।

गुरुवार देर रात कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी। कृषि विभाग के अपर सचिव सुनील कुमार सिन्‍हा को अपर सचिव पर्यटन बनाया गया है।

अपर समाहर्ता बोकारो विजय कुमार को पथ निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

ओनिल सी औरैया निदेशक लेखा प्रशासनिक गढ़वा को भवन निर्माण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।

तमाड़ बीडीओ राहुल कुमार को प्रोटोकॉल अधिकारी निगरानी समिति और घाटशिला सीओ रिंकू कुमार को प्रोटोकॉल अधिकारी निगरानी समिति बनाया गया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...