झारखंड पंचायत चुनाव में चुने गए जनप्रतिनिधियों को संगठन में जगह देगी कांग्रेस

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को रांची पहुंचे हैं।

रांची स्थित पार्टी कार्यालय में उनकी अध्यक्षता में को-आर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान बैठक में कई निर्णय भी किए गये।

बैठक में निर्णय किया गया कि पंचायत चुनाव में जो भी जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे, उन्हें पार्टी संगठन में जगह देगी।

बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा

पार्टी चुने हुए जन-प्रतिनिधियों के अनुभव को संगठन की मजबूती में इस्तेमाल करेगी। इसके लिए जून में राज्यस्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

अविनाश पाण्डेय ने कहा है कि 20 मई के बाद सम्मेलन की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा सदस्यता अभियान को पार्टी अब राज्य के 30 हजार बूथों तक पहुंचाने के टारगेट पर काम करेगी। बैठक में सदस्यता अभियान पर चर्चा भी हुई है।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सुबोधकांत सहाय आदि मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि को-आर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष अविनाश पांडेय हैं, जबकि सदस्यों में मंत्री आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता आदि शामिल हैं।

Share This Article