Homeझारखंडहज यात्रा 2022 : झारखंड से 1559 लोग जायेंगे मुकद्दस सफर पर,...

हज यात्रा 2022 : झारखंड से 1559 लोग जायेंगे मुकद्दस सफर पर, 56 वेटिंग में

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड राज्य हज समिति की ओर से शुक्रवार को आजमिने हज यात्रा (Hajj 2022) के ऑनलाइन प्राप्त आवेदन की लॉटरी रांची के कडरु में की गयी।

हज कमिटी ऑफ इंडिया मुम्बई की ओर से हज आवेदनों का ऑन लाईन लॉटरी की गयी

झारखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी ने शनिवार को बताया कि हज के लिये 65 वर्ष से कम उम्र के 1615 ऑन लाईन हज आवेदन के विरुद्ध हज कमिटी ऑफ इंडिया की ओर से झारखंड राज्य हज समिति को 1559 आवेदन प्राप्त हुआ है।

ऑनलाईन लॉटरी के द्वारा 1559 आवेदनों को सलेक्शन किया गया। शेष 56 आवेदनों का वेटिंग में रखा गया है।

सूची वाले आजमने हज को प्रोविजनल सलेक्शन आजमिने हज का कैन्सिलेशन के आधार पर क्रमवार कन्फर्म किया जायेगा।

नई गाइडलाइन से 65 साल से अधिक उम्र के 245 हज यात्री होंगे प्रभावित

हज यात्रा को लेकर सऊदी अरब सरकार ने नए नियम जारी कर दिए हैं। इस नियम की वजह से झारखंड के 245 लोग को हज यात्रा नहीं कर पाएंगे।

इसमें पलामू जिला के 14 हजयात्री हज यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। इतना ही नहीं जो पुरुष इस नियम के दायरे में आ रहे हैं।

उनकी महिला साथी का भी आवेदन रद्द किया जा रहा है। दरअसल सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। उसके तहत अब 65 से ज्यादा उम्र के लोग हज यात्रा नहीं कर सकेंगे।

ऐसे में हज जाने के लिए आवेदन कर चुके प्रदेश के करीब 245 लोग यात्रा पर नहीं जा सकेंगे। इससे पहले 75 साल तक के लोगों को यात्रा की अनुमति थी।

आजमीन-ए-हज (हज यात्री) इस बार रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जेद्दा के लिए उड़ान नहीं भरेंगे।

प्रदेश कोर्डिनेटर हाजी मोबिन अली ने बताया कि हज 2022 के लिए झारखंड के हज यात्रियों के लिए कोलकाता इम्बारकेशन होगी।

इस कारण राज्य भर के यात्रियों को कोलकाता जाकर उड़ान भरनी होगी।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...