झारखंड की बेटी अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग को इंडियन ऑयल में मिली नौकरी

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: जूनियर महिला हॉकी वर्ल्ड कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी सिमडेगा की रहने वाली जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रमुख सदस्य ब्यूटी डुंगडुंग को बुधवार को इंडियन ऑयल (Indian Oil) में नियुक्ति पत्र मिला। हॉकी झारखंड के उपाध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ब्यूटी डुंगडुंग 2016 में पहली बार झारखंड टीम से राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता से अपने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता की शुरुआत की थी।

2019 में पहली बार इंडिया कैंप में शामिल की गई। उसके पिता अमरूस डुंगडुंग भी एक अच्छे हॉकी खिलाड़ी रहे हैं और राष्ट्रीय नेहरू प्रतियोगिता में अपने विद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि ब्यूटी के बड़े भाई सचिन डुंगडुंग अभी जूनियर इंडिया टीम के राष्ट्रीय कैंप में शामिल है।

आर्थिक रूप से कमजोर ब्यूटी के पिता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा

आर्थिक रूप से कमजोर ब्यूटी के पिता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा

इसके अलावा और बड़े भाई एवं दादा जूवेल डुंगडुंग अच्छे हॉकी खिलाड़ी रहते हुए झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

ब्यूटी के पिता अमरूस डुंगडुंग एक छोटे किसान हैं तथा माता नीलिमा डुंगडुंग गृहिणी है। आर्थिक रूप से कमजोर ब्यूटी के पिता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

इंडियन ऑयल में नौकरी मिलने के बाद ब्यूटी भी काफी खुश है। उसके पिता भी काफी खुश हैं और ब्यूटी को आगे बढ़ने सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

आर्थिक रूप से कमजोर ब्यूटी के पिता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा

मुमताज खान एवं अजमीना को भी नियुक्ति पत्र

ब्यूटी अभी इंडिया कैंप में बेंगलुरु में है। नियुक्त पत्र मिलने के बाद उसने हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी को फोन कर बताया कि सर मुझे नौकरी मिल गई। आज मैं काफी खुश हूं।

मनोज कोनबेगी ने बताया कि ब्यूटी के साथ जूनियर इंडिया टीम में शामिल दो और हॉकी खिलाड़ी मुमताज खान एवं अजमीना को भी नियुक्ति पत्र मिला है।

ब्यूटी को नियुक्ति मिलने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानथ सिंह सहित हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा के तमाम पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

Share This Article