मेयर आशा लकड़ा ने दो योजनाओं का किया शिलान्यास

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मेयर आशा लकड़ा ने बुधवार को रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-33 एवं 53 में दो योजनाओं का शिलान्यास किया।

उन्होंने बताया कि वार्ड-53 स्थित बसारगढ़ रोड नंबर-दो में 12,46,009 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा।

रांची नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

साथ ही वार्ड-33 के बजरा स्थित पाहन टोली में 8,72,900 रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण होगा।

इस दौरान मेयर ने स्थानीय लोगों को रांची नगर निगम की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके वार्ड पार्षद पुष्पा टोप्पो, निर्मला गाड़ी, भाजपा हटिया मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, संजय, सिद्धान्त राम, सकलु उरांव, सुशीला धान सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share This Article