झारखंड के 22 जिले में कोरोना के एक भी मरीज नहीं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

गुरुवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र तीन लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के दो जिले से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं।

झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

राज्य में कोरोना के सक्रिय नौ मामलों में सबसे अधिक आठ रांची में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से तीन और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक मरीज मिले है।

315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 169 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 16 लाख, 74 हजार 128 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से नौ सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 845 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है।

Share This Article