झारखंड के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। बुधवार सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से दो मरीज स्वस्थ हुआ हैं।

इसके विपरीत राज्य के दो जिले से कोरोना के चार नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से तीन और धनबाद से एक मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 185 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है

राज्य में कुल दो करोड़, 17 लाख, 11 हजार 597 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 14 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 856 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article