ग्रामीण SP नौशाद आलम ने चुनाव को लेकर की ब्रीफिंग, दिशा निर्देश जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची पुलिस लाइन में रविवार को ग्रामीण एसपी(SP) नौशाद आलम ने पंचायत चुनाव(Panchayat Election) के तृतीय चरण को लेकर ब्रीफिंग की। साथ ही स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए कई निर्देश भी दिए।

पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में भारी संख्या में पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिसमें डीएपी, जेएपी, टीटीएस आदि के अलावे होमगार्ड और चौकीदार को तैनात किया गया है।

186 पेट्रोलिंग पार्टी बनाए गए

इसके अलावा पंचायत चुनाव के तृतीय चरण में कुल 186 पेट्रोलिंग पार्टी बनाए गए हैं, साथ ही कुल भवनों की संख्या 635 है, उक्त भवनों में कुल 932 बूथ बनाए गए हैं।

पेट्रोलिंग पार्टी को मोराबादी स्थित फुटबाल स्टेडियम से 23 मई को सुबह में dispatch center से उनके संबंधित क्लस्टर पर रवाना किया जाएगा। चुनाव को लेकर जवानों को एसपी की ओर से सूखा राशन का वितरण भी किया गया।

Share This Article