झारखंड में फिर बढ़ने लगी संक्रमण की रफ्तार, कोरोना के एक्टिव मरीज की संख्या हुई 45

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। कोरोना के 45 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 23 केस सक्रिय है।

राज्य के 22 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है। गुरुवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से तीन मरीज स्वस्थ हुए हैं।

इसके विपरीत राज्य के दो जिले से कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से तीन और चतरा से दस मरीज मिले है।

कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 259 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

राज्य में कुल दो करोड़, 18लाख, 16 हजार 922 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 35 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 897 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 317 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

Share This Article