रांची मांडर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के मांडर थाना पुलिस ने लोहरदगा की नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के फरार आरोपित अमित लोहरा को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपित मूल से लोहरदगा के हनहट का रहने वाला है। वह 16 नवंबर 2021 को गांव की ही एक नाबालिग का अपहरण कर फरार हो गया था।

इस संबंध में लड़की के परिजनों ने आरोपी द्वारा अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था।

तब से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। खलारी डीएसपी अनिमेष नैथानी को गुप्त सूचना मिली की आरोपित लड़की के साथ मांडर से रांची की ओर जा रहा है।

इसकी जानकारी थाना प्रभारी विनय कुमार नादव को दी गयी। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित लोहरा को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article