झारखंड

झारखंड में इस दिन से दिखेगा चक्रवात ‘गुलाब’ का असर, अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक 29-30 सितंबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना

रिपोर्ट – अजय वर्मा 

रांची: झारखंड में चक्रवात ‘गुलाब’ का असर मंगलवार से दिखने के आसार हैं। हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक 29-30 सितंबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के वैज्ञानिकों ने सोमवार को बताया कि झारखंड में मंगलवार से तीन दिन भारी बारिश के संकेत मिले हैं।

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां आदि जिलों में इसका असर देखने को मिलेगा।

30 सितंबर राज्य के पश्चिम और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है

चक्रवाती तूफान 'गुलाब' की वजह से आज और कल महाराष्ट्र और विदर्भ में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इन 11 जिलों में रेड अलर्ट जारी

इसके लिए अलर्ट जारी किया है। इस असर राज्य के विभिन्न जिलों में देखने को मिलेगा।

इस दौरान वज्रपात होने की आशंका भी है। इस दौरान तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

29 सितंबर राज्य के दक्षिण और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की संभावना है।

30 सितंबर राज्य के पश्चिम और मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

इसका असर कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ आदि जिलों में पड़ने की उम्मीद है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker