RANCHI : कांके में महिला की हत्या के बाद मचा हड़कंप

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची (Ranchi) के कांके थाना (Kanke Police Station) क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला की हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान पूनम देवी के रूप में हुई है।

वारदात के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। वह सिक्योरिटी कंपनी (Security Company) में काम करती थी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस (Police) घटनास्थल (Scene) पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई

कांके थाना प्रभारी ब्रिज कुमार मिश्र ने बताया कि महिला की हत्या (Murder) किसने किया है। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस मामले की जानकारी (Information) मृतक महिला पूनम देवी के परिवार वालों को दे दी गई है।

पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।

Share This Article