RANCHI : आदिवासी युवती ने सरकारी कर्मी पर छह साल पहले लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को अब किया गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खूंटी जिले की पुलिस ने मंगलवार को दुमका जिला के कल्याण विभाग में पदस्थापित श्रवण कुमार को रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के मोरहाबादी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार खूंटी पुलिस श्रवण कुमार को गिरफ्तार करने रांची पहुंची थी। खूंटी पुलिस ने मामले की जानकारी रांची पुलिस को दी। खूंटी पुलिस ने मंगलवार को रांची के मोरहाबादी के हरिहर सिंह रोड स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद बरियातू और लालपुर थाना पुलिस के सहयोग से श्रवण कुमार को गिरफ्तार कर खूंटी ले जाया गया।

बताया जा रहा है कि श्रवण कुमार पर खूंटी में पदस्थापना के दौरान एक आदिवासी युवती से छेड़छाड़ का आरोप है। इस संबंध में तोरपा क्षेत्र की रहनेवाली एक आदिवासी युवती ने आरोप लगाया था।

RANCHI : आदिवासी युवती ने सरकारी कर्मी पर छह साल पहले लगाया था छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने आरोपी को अब किया गिरफ्तार

मामला 2015 का है। युवती के बयान पर श्रवण कुमार पर एसटी-एससी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

मामले में खूंटी एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि वर्ष 2015 में श्रवण कुमार खूंटी जिले में पदस्थापित थे। उस समय तोरपा क्षेत्र की रहनेवाली एक आदिवासी महिला ने श्रवण कुमार के खिलाफ छेड़खानी करने का मामला दर्ज कराया था।

महिला के बयान पर श्रवण कुमार के खिलाफ एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिलहाल श्रवण कुमार की पदस्थापना दुमका जिले में है।

खूंटी जिला की पुलिस ने खूंटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में उनके निवास स्थान रांची के लालपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

Share This Article