पूर्व विधायक कमल किशोर भगत को दी गई श्रद्धांजलि

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि कमल किशोर भगत मेरा साथी, मेरा भरोसा था। आज भी हृदय इस बात की स्वीकृति नहीं देता कि वे हमारे बीच नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि रांची में झारखण्ड आंदोलन की नींव तैयार करने वाले कमल किशोर भगत आत्मविश्वास और साहस की प्रतिमूर्ति थे।

कई ऐसे क्षण आये जब झारखण्ड आंदोलन में शून्यता आयी। आंदोलन बिखरा, पार्टी संगठन में ठहराव आया लेकिन हर परिस्थिति में कमल किशोर भगत झारखण्ड एवं झारखण्डियों के लिए अडिग रहे।

सुदेश महतो गुरूवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बोल रहे थे। इस दौरान आजसू नेताओं ने पूर्व विधायक स्व कमल किशोर भगत को श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि सभा में प्रो. संजय बसु मल्लिक, देवशरण भगत, जुबेर अहमद, बसंत महतो, दामु बानरा, पुष्कर महतो आदि शामिल थे।

Share This Article