रांची : रांची नगर निगम चुनाव को ध्यान में रखते हुए रांची विश्वविद्यालय ने 23 फरवरी (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। निर्णय का उद्देश्य छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मतदान के लिए पर्याप्त समय देना है।
नगरपालिका क्षेत्र के कॉलेजों पर लागू होगा आदेश

जारी सूचना के अनुसार, यह अवकाश केवल उन संस्थानों पर लागू होगा जो नगरपालिका क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं। विश्वविद्यालय के सभी कार्यालय, स्नातकोत्तर विभाग, अंगीभूत और संबद्ध कॉलेज 23 फरवरी को बंद रहेंगे। हालांकि, जो कॉलेज नगरपालिका क्षेत्र से बाहर स्थित हैं, वहां शैक्षणिक कार्य पूर्व की तरह जारी रहेगा।
मतदान करने की अपील
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी मतदाता छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मियों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर वोट की अहम भूमिका होती है।




