
रांची : आरयू में सीनेटर के पद रांची विश्वविद्यालय के पीजी हिन्दी विभाग के डॉ हीरा नंदन प्रसाद समेत 11 लोगों की नियुक्ति राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष गंगवार ने की है। जिनकी नियुक्ति की गयी है उनमें डॉ हीरानंदन प्रसाद, डोरंडा कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ आरके शर्मा, पीजी कॉमर्स के डॉ एमएन जुबेरी, वीमेंस कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ विनिता सिंह और होम साइंस विभाग की डॉ मंजू कुमारी शामिल हैं। इनके अलावा रोहित कुमार दुबे, उमेश शाह, पूर्व विधायक शिवशंकर उरांव, डॉ दिलीप कुमार, पुनीत पोद्दार और डॉ सीडी सिंह के नाम शामिल हैं।

