रांची हिंसा में 7 लोगों के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट का आवेदन, फैसला सुरक्षित…

रांची में वर्ष 2022 में हुए हिंसा मामले में सीजेएम कोर्ट (CJM Court) में शुक्रवार को पुलिस की ओर से सात लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) जारी करने के लिए आवेदन दिया गया है।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi violence: रांची में वर्ष 2022 में हुए हिंसा मामले में सीजेएम कोर्ट (CJM Court) में शुक्रवार को पुलिस की ओर से सात लोगों के खिलाफ गैर जमानती वारंट (Non-Bailable Warrant) जारी करने के लिए आवेदन दिया गया है। CJM Court ने फैसला सुरक्षित रखा है।

इन लोगों में मो. नकीब, माजिद आलम, मो. सद्दाम, जमाल्लुदीन, खालिद उमर, मो. बेलाल, मो. हरीफ के नाम शामिल है।

क्या है मामला?

10 जून 2022 (शुक्रवार) को जुम्मे की नमाज के बाद जमकर हिंसा बवाल हुआ था। इसमें कई पुलिस प्रशासन के पदाधिकारी, जवान और प्रदर्शनकारी घायल हो गए थे।

इस दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत भी हुई थी। बवाल और हिंसा की वजह से राजधानी में Internet सेवाएं ठप कर दी गई थी। शहर का माहौल इतना तनावपूर्ण बन गया था कि प्रशासन को 144 धारा लागू करना पड़ा था।

जिला प्रशासन ने राजधानी के लालपुर, Lower Bazaar, डेली मार्केट, हिंद पीढ़ी, जगन्नाथपुर, कोतवाली थाना, सुखदेव नगर, पंडरा ओपी, चुटिया, डोरंडा और अरगोड़ा थाना क्षेत्र में धारा 144 लागू किया था।

Share This Article