रांची हिंसा मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ CID ने लिया गैर जमानती वारंट, अब …

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : साल 2022 में 10 जून को राजधानी रांची में हुई हिंसा के मामले (Ranchi Violence Cases) में सेंट्रल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (CID) ने 8 आरोपियों के खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट (Non Bailable Warrant) कोर्ट से प्राप्त कर लिया है।

बुधवार को रांची CJM (चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट) के कोर्ट ने आठ आरोपियों के खिलाफ नॉन बेलेबल वारंट (Non Bailable Warrant) जारी किया है।

इनके खिलाफ मिला है वारंट

CID DSP महेंद्र सिंह मुंडा के अनुसार मो. नकीब, मो. माजिद आलम, मो. मुन्ना गद्दी, मो. सद्दाम गद्दी, मो. जमाल गद्दी, मो. खालिद उमर, मो. शदाब आलम और मो. अजीम उर्फ अजीमूशान का वारंट कोर्ट से ले लिया गया है। अब पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी।

डेली मार्केट थाना में दर्ज हुआ था मामला

गौरतलब है कि यह मामला डेली मार्केट (Daily Market) थाना में दर्ज कांड संख्या 17/2022 से जुड़ा है। राज्य सरकार की अनुशंसा के बाद CID इस केस को टेकओवर कर जांच कर रही है। अब तक इस केस में एक दर्जन से ज्यादा अभियुक्तों के खिलाफ CID ने चार्जशीट दाखिल की है।

Share This Article