रांची हिंसा के इन दो आरोपियों से जेल में पूछताछ करेगी सीआईडी, कोर्ट ने…

डेली मार्केट थाना में दर्ज कांड संख्या 17/2022 से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी। 10 जून को रांची के मेन रोड में हिंसा की गई थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : क्रिमिनल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट (CID) की टीम रांची हिंसा के आरोपी (Ranchi Violence Accused) नवाब चिश्ती और मोहम्मद शकील उर्फ कारू से जेल में पूछताछ करेगी। शुक्रवार को कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है।

डेली मार्केट थाना में दर्ज कांड संख्या 17/2022 से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी। 10 जून को रांची के मेन रोड में हिंसा की गई थी। मंदिर पर पथराव किया गया और तोड़फोड़ की गई थी।

22 लोग बनाए गए हैं नामजद आरोपी

इस केस के सूचक रांची के तत्कालीन टाउन सीओ अमित भगत (CO Amit Bhagat) हैं। उनके आवेदन के आधार पर दर्ज की गई प्राथमिकी में नदीम अंसारी, शाहबाज, शदाब, सद्दाम हुसैन, शबीर अंसारी, जमाल गद्दी समेत 22 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया। करीब आठ से दस हजार अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply