रांची के नगड़ी में टांगी से मारकर महिला की हत्या

News Aroma
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Crime: रांची के नगड़ी (Nagdi) थाना क्षेत्र के कुम्भा टोली में एक बुजुर्ग महिला की टांगी से मारकर हत्या (Murder) कर दी गई। इस घटना में मृत महिला की पोती भी गंभीर रूप से घायल है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग महिला दृष्टि मुंडा (65) का अपने पड़ोसी सूरज से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि सूरज ने बुजुर्ग महिला पर टांगी से हमला कर दिया। इससे बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी।

बताया गया कि घटना के दौरान जब बुजुर्ग महिला की पोती अपनी दादी को बचाने गई तो सूरज ने उस पर भी हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग महिला की 16 साल की पोती भी घायल हो गई। घायल को Hospital में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि कुंभा टोली में एक बुजुर्ग महिला की टांगी से हत्या कर दी गयी। इस हमले में बुजुर्ग महिला (Elderly Woman) की पोती भी घायल हो गई।

मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

Share This Article