Homeझारखंडरांची की बेटी खुशबू BPSC में चयनित, पहले से बायोटेक्नोलॉजी में हैं...

रांची की बेटी खुशबू BPSC में चयनित, पहले से बायोटेक्नोलॉजी में हैं गोल्ड मेडलिस्ट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के हरमू इलाके के विद्यानगर मुहल्ले की रहने वाली खुशबू कुमारी ने BPSC में 147वां रैंक (147th Rank) लाया है। खुशबू का चयन रेवेन्यू ऑफिसर पद के लिए हुआ है।

खुशबू का एकेडमिक रिकार्ड (Academic Record) काफी अच्छा रहा है। वे जेवियर कॉलेज में अंडर ग्रेजुएट बायोटेक्नोलॉजी कोर्स में गोल्ड मेडलिस्ट (Gold Medalist) रही हैं। खुशबू के पिता आचार्य रवि शास्त्री पुरोहित हैं और मां एक कुशल गृहिणी।

उनकी बेटी बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हो गयी

खुशबू के दो भाई हैं आशुतोष और अभिषेक। आशुतोष सॉफ्टवेयर इंजीनियर (Ashutosh Software Engineer) हैं, जबकि अभिषेक MBA कर रहे हैं।

इनका परिवार मूल रूप से औरंगाबाद जिले का रहने वाला है और 1984 में ये लोग Ranchi में बस गए।

खुशबू के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने बच्चों में लड़का-लड़की का अंतर नहीं किया, जिसका नतीजा है कि आज उनकी बेटी बिहार प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हो गयी हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...