गाय को बचाने के क्रम में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी और पुत्री घायल

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Road Accident : गढ़वा- चिनिया मार्ग पर रानीचेरी गांव (Ranicherry Village) के समीप शुक्रवार को गाय को बचाने के क्रम में एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी और पुत्री घायल हो गए।

घायलों में रंका थाना क्षेत्र के Vahukudar village निवासी अमरुद्दीन अंसारी का पुत्र मुस्तफा अंसारी, उसकी पत्नी सायदा बीवी और उसकी पुत्री शमीमा खातून शामिल हैं। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) में भर्ती कराया गया है।

घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि वे तीनों एक Motorcycle पर सवार होकर गढ़वा आ रहे थे। इसी बीच रानीचेरी के समीप एक नीलगाय Motorcycle के पास दौड़ गयी। जिससे गाय को बचाने के क्रम में Motorcycle अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

Share This Article