
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह जल्द ही ‘प्रलय’ नाम की एक बड़े बजट की जॉम्बी थ्रिलर फिल्म में नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि करीब ₹300 करोड़ की लागत से बन रही इस फिल्म की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया में शुरू होने की संभावना है। रणवीर ने अपने किरदार की तैयारी भी शुरू कर दी है, जिससे फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
पोस्ट-एपोकैलिप्टिक मुंबई होगी कहानी का केंद्र
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी एक विवाहित जोड़े के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जॉम्बी वायरस से तबाह हो चुकी पोस्ट-एपोकैलिप्टिक मुंबई में अपनी जान बचाने की कोशिश करता है। इस हाई-ऑक्टेन सर्वाइवल ड्रामा में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में रोमांच, भावनाएं और एक्शन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिल सकता है।
जय मेहता करेंगे निर्देशन
फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं। वहीं, बड़े पैमाने पर तैयार किए जा रहे विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर टीम तेजी से काम कर रही है ताकि ज़ॉम्बी से तबाह दुनिया को प्रभावशाली तरीके से पर्दे पर उतारा जा सके। हालांकि फिल्म को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार है, लेकिन रिपोर्ट्स ने इसे रणवीर सिंह के सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स में से एक बताया है।

