झारखंड में दाई का काम करने वाली 55 साल की वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा: थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित कढ़नी गांव मे 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना पिछले 14 फरवरी देर शाम की है।

इस मामले मे पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए आवेदन मे गांव के ही विकास तिवारी, नितेश तिवारी तथा रतन तिवारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपी बनाई है।

इधर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते पीड़ित महिला के बयान पर कांड संख्या 22/21 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं महिला को मेडिकल जांच को लेकर चतरा भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला पिछले 14 फरवरी को बाजार से वापस अपने घर जा रही थी।

इसी बीच शाम लगभग आठ बजे तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद भुक्तभोगी महिला द्वारा 16 फरवरी को थाने मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी विकास तिवारी के घर दाई का काम करती थी।

Share This Article