Latest Newsबिहारनवादा में दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

नवादा में दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

spot_img
spot_img
spot_img

नवादा: जिले में गोविंदपुर थाना इलाके की एक दुष्कर्म (Rape) पीड़िता किशोरी को अगवा कर लिया गया है।

जिसकी सूचना उसकी मां ने रविवार को गोविंदपुर थाना अध्यक्ष को दी ।23 दिनों पूर्व वह दुष्कर्म की शिकार हुई थी, अब अपहरण का शिकार हुई है।

मामला गंभीर है। किशोरी की मां ने शिकायत थाने में दर्ज कराई है।पुलिस जांच में जुटी हुई है। पांच लोगों को इस मामले में आरोपित किया गया है। घटना 20 मई की बताई गई है।

एसएचओ गोविंदपुर श्याम कुमार पांडे ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि गांव के ही 5 लोगों पर अपहरण का आरोप लगा है। जांच की जा रही है।

किशोरी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।बीते 28 अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को अगवा कर उसके साथ दो युवकों ने दुष्कर्म किया था।

पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई है

लड़की रात्रि आठ बजे अपने घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर आयोजित रामलीला देखने जा रही थी, इसी दौरान गांव के ही दो युवकों दीवान राजवंशी व मुकेश राजवंशी ने मुंह पर दुपट्टा बांधकर उसे अगवा कर लिया था।

सुनसान स्थान पर ले जाकर नशीला पदार्थ पिला दिया था। बेहोशी की हालत में बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया था।

घटना के बावत गोविंदपुर थाना में दोनों युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 2 मई को दीवान राजवंशी को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़सा से और मुकेश राजवंशी को खरसान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

कांड के दोनों आरोपितों के जेल में रहते अब पीड़िता का अपहरण कर लिया गया है। इस घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है।

शिकायत सामने आने के बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ गई है। पुलिस लगातार किशोरी की बरामदगी और आरोपितों की तलाश में जुटी है। नवादा जिले में अपराध में वृद्धि से आम जनता साथ में जीने को मजबूर हैं।

spot_img

Latest articles

डोरंडा में हिट एंड रन से हड़कंप, बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने का वीडियो वायरल

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज हिट...

बीआईटी इलाके में गोलीबारी करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार, राहुल सिंह गिरोह से जुड़े होने का दावा

रांची : रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीआईटी इलाके में हाल...

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...

बजट सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्रनाथ महतो से मिले सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने...

खबरें और भी हैं...

डोरंडा में हिट एंड रन से हड़कंप, बोनट पर लटकाकर कार दौड़ाने का वीडियो वायरल

रांची : राजधानी रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज हिट...

यूनिटेक के सीईओ अशोक कुमार यादव का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड के निदेशक मंडल ने कंपनी के मुख्य...