सरायकेला में राशन डीलर की पीट-पीटकर हत्या, दो हिरासत में

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सरायकेला: आदित्यपुर थाना अंतर्गत विद्युत नगर में पुराने विवाद को लेकर पांडे सरदार उर्फ दीपक सरदार (23) की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई। लाठी-डंडे एवं तलवार से लैस होकर आए पांच से छह युवकों ने उक्त घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि राहड़गोड़ा निवासी पांडे सरदार की विद्युत नगर में राशन की दुकान है।

वहां कुछ युवकों से उसका विवाद चल रहा था। रविवार को कुछ युवक उसके दुकान में पहुंचे और अपने साथ उसे ले जाकर पास की झाड़ियों में बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना में बीच बचाव करने गए पांडेय के भाई कृष्णा सरदार को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया।

इधर, मृतक पांडे सरदार जब अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की जिसके बाद मृतक का शव झाड़ियों से बरामद हुआ। इस घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उक्त घटना के बाद पांडे सरदार के परिजन बस्तीवासियों के साथ थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

मृतक के भाई संजय सरदार ने बताया कि इस घटना को विद्युत नगर में रहने वाले बांगो, होडिंग बाबू, नैनो और उसके साथियों ने अंजाम दिया है। पांडेय रोज की तरह अपनी दूकान में मौजूद था, उसे आरोपियों में से एक बांगो बुलाकर अपने साथ ले गया और झाड़ियों में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजामदेने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि पुराने विवाद में पांडेय हत्या की हत्या कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में दो युवकों को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Share This Article