RBI ने महाराष्ट्र के बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक पर कारोबारी पाबंदियां लगाई

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश के बैंकों की शीर्ष नियामक संस्था भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र के बाबाजी दाते महिला सहकारी बैंक पर कारोबारी पाबंदियां लगा दी।

इसके अलावा ग्राहकों पर भी 5,000 रुपए से अधिक की निकासी पर रोक लगाई गई है। आरबीआई (RBI) ने पिछले कुछ समय से सहकारी बैंकों के खिलाफ लगातार कठोर नीति अपनाया हुआ है।

आरबीआई (RBI) ने कहा कि पाबंदियों के लागू होने बाद, बैंक 8 नवंबर 2021 को अपना कारोबार खत्म होने के बाद से नए लोन नहीं जारी कर सकता है और न ही आरबीआई (RBI) की पूर्व मंजूरी लिए बिना कोई नई जमा राशि स्वीकार कर सकता है।

साथ ही कोई भी जमाकर्ता अपने खाते से 5,000 रुपए से अधिक राशि नहीं निकाल सकता है। आरबीआई (RBI) ने एक बयान में कहा, बैंक की मौजूदा लिक्विडिटी स्थिति को देखते हुए, सभी बचत खातों, चालू खातों या जमाकर्ताओं के किसी भी दूसरे खाते से कुल राशि में से 5,000 रुपए से अधिक की राशि निकालने की इजाजत नहीं दी जा सकती है।

हालांकि जिन ग्राहकों के खाते से लोन की किस्त कटती हैं, उन्हें शर्तों के तहत इसके सेटलमेंट की इजाजत दी जा सकती है। आरबीआई ने यह भी कहा कि उसकी पाबंदियों को बैंकिंग लाइसेंस रद्द होने के रूप में नहीं देखा चाना चाहिए।

आरबीआई (RBI) ने कहा कि बैंक अपनी वित्तीय सेहत में सुधार होने तक पाबंदियों के साथ बैंकिंग कारोबार करना जारी रखेगा। साथ ही, रिजर्व बैंक परिस्थितियों के आधार पर समय-समय पर इन निर्देशों में संशोधन पर विचार कर सकता है।

आरबीआई (RBI) ने कहा कि ये पाबंदियां 8 नवंबर, 2021 को कारोबार बंद होने से 6 महीने की अवधि के लिए लागू रहेंगे।

करीब दो हफ्ते आरबीआई (RBI) ने महाराष्ट्र के वसई विकास सहकारी बैंक पर कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने पर 90 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। वहीं करीब एक महीने आरबीआई (RBI) ने मुंबई के अपना सहकारी बैंक पर 79 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था।

Share This Article