


नयी दिल्ली : निजी क्षेत्र के ऋणदाता आरबीएल बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने बॉन्ड जारी कर विदेशी निवेशकों से एक अरब अमेरिकी डॉलर तक जुटाने को मंजूरी दी है।





आरबीएल बैंक ने शेयर बाजार को बताया कि निदेशक मंडल ने अमेरिकी प्रतिभूति अधिनियम, 1933 के तहत एक ‘यूरो मीडियम टर्म नोट प्रोग्राम’ (ईएमटीएन प्रोग्राम) को मंजूरी दी है, जो विनियामक, वैधानिक और अन्य स्वीकृतियों के अधीन है।
बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल ने ईएमटीएन कार्यक्र के तहत स्वीकृत तरीकों से धन जुटाने के लिए एक या अधिक लेनदेन के माध्यम से एक अरब अमेरिकी डॉलर तक के विदेशी मुद्रा बॉन्ड या किसी अन्य ऋण प्रतिभूतियों को जारी करने को मंजूरी दी है।
निजी बैंक ने शेयर बाजारों को बताया कि निदेशक मंडल ने ईएमटीएन कार्यक्रम और प्रतिभूतियों को जारी करने के संबंध में सभी आवश्यक कार्रवाई करने और निर्णय लेने के लिए बैंक की ऋण समिति को कुछ अधिकार सौंपने की भी मंजूरी दे दी है।
