HomeUncategorizedBJP में शामिल हुए RCP सिंह, CM नीतीश पर साधा निशाना

BJP में शामिल हुए RCP सिंह, CM नीतीश पर साधा निशाना

spot_img
spot_img
spot_img

पटना/ नई दिल्ली : Former Union Minister and JDU के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष RCP सिंह (RCP Singh) ने गुरुवार को BJP में शामिल हो गये। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने RCP सिंह को सदस्यता दिलाई और BJP का पट्टा पहनाया।

मौके पर BJP के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह (Arun Singh) भी उपस्थिति रहे। बता दें कि जब से RCP सिंह ने जदयू छोड़ा तब से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमलावर रहे हैं।

उन्हें लगातार विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए नजर आए। आज भी उन्होंने जैसे ही भाजपा में शामिल हुए वैसे ही एक बार फिर Nitish Kumar  को लेकर बड़ा बयान दिया।

BJP में शामिल हुए RCP सिंह, CM नीतीश पर साधा निशाना-RCP Singh joins BJP, targets CM Nitish

आरसीपी सिंह ने ‘पीएम’ का समझाया मतलब

पूर्व केंद्रीय मंत्री RCP सिंह ने मीडिया (Media) को संबोधित करते हुए कहा कि सब नीतीश कुमार को PM कहते हैं। वो खुद भी नीतीश कुमार को PM मानते हैं।

वो तो पहले ही कह चुके हैं कि नीतीश (Nitish) बाबू PM थे, PM हैं और PM ही रहेंगे लेकिन PM का मतलब क्या होता है पलटी मार। पहचान क्या बनी है। बताइए कि आपने कितनी बार विश्वासघात किया है।

BJP में शामिल हुए RCP सिंह, CM नीतीश पर साधा निशाना-RCP Singh joins BJP, targets CM Nitish

सीएम नीतीश को हमने कई बार दिखाया आईना- आरसीपी सिंह

RCP सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार पहले क्या बोलते थे कि देश में कोई काम नहीं हो रहा है। हमने कई बार उनको आईना दिखाने की कोशिश की।

अगर काम नहीं हो रहा है तो नीतीश कुमार ये बताएं कि आज भारतवर्ष दुनिया में पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (Economy) कैसे हुआ? आज मुंबई गए हैं वहां वो बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। जरा सोचिए कि देश कहां चला गया और बिहार आज कहां है?

सी शब्द से नीतीश को है प्रेम- आरसीपी सिंह

RCP सिंह ने कहा कि पहले जब भी नीतीश कुमार के पास जाते थे तो वो कहते कि क्राइम और करप्शन (Crime and Corruption) के वो खिलाफ हैं। उनको C शब्द से बड़ा प्रेम है लेकिन C से चेयर (Chair) भी होता है। आज कल वो कुर्सी के लिए ही सब कर रहे हैं।

RCP सिंह ने कहा कि बिहार में 2005 से भी खराब स्थिति हो गई है। आप एक मुख्यमंत्री का नाम बता दीजिए जो तीन दिन में तीन प्रदेश में है। ये किस काम के लिए हैं? एक दिन ओडिशा, दूसरे दिन झारखंड तो तीसरे दिन मुंबई पहुंच गए।

BJP में शामिल हुए RCP सिंह, CM नीतीश पर साधा निशाना-RCP Singh joins BJP, targets CM Nitish

‘बिना नेता की नहीं होती है एकता’

नीतीश कुमार पर हमला करते हुए आगे RCP Singh ने कहा कि वो बार बार इतिहास की बात करते हैं। नीतीश कुमार इतिहास मत भूलें।

2019 में भी विपक्षी एकता की बात चली थी लेकिन नीतीश कुमार (Nitish Kumar) क्या एकता करेंगे। उनके नेता कौन हैं? बिना नेता की एकता होती है क्या?

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...