Latest NewsUncategorizedजून तिमाही के बेहतर नतीजों के बावजूद Reliance Industries का शेयर तीन...

जून तिमाही के बेहतर नतीजों के बावजूद Reliance Industries का शेयर तीन प्रतिशत से अधिक टूटा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नयी दिल्ली: Reliance Industries के जून तिमाही के नतीजे निवेशकों को विशेष प्रभावित नहीं कर सके और सोमवार को कंपनी का Share तीन प्रतिशत से अधिक टूट गया।

शुरुआती कारोबार में कमजोर रूख के बाद BSE पर कंपनी का शेयर 3.31 प्रतिशत के नुकसान से 2,420.15 रुपये पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान एक समय यह 3.95 फीसदी तक गिरकर 2,403.95 रुपये पर आ गया था।

National Stock Exchange में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 3.42 प्रतिशत टूटकर 2,417.40 पर बंद हुआ।

कंपनी का तिमाही मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़ा

BSE पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 55,981.5 करोड़ रुपये घटकर 16,37,264.23 करोड़ रुपये रह गया।

Reliance Industries जैसे बड़े शेयर में गिरावट का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला और BSE तथा NSE गिरावट के साथ बंद हुए।

शुक्रवार को Reliance Industries का जून तिमाही का परिणाम घोषित हुआ था। कंपनी का तिमाही मुनाफा 46 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी का अप्रैल-जून तिमाही का Integrated Net Profit 17,955 करोड़ रुपये या 26.54 रुपये प्रति शेयर रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 12,273 करोड़ रुपये या 18.96 प्रति शेयर था।

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...