Good Friday पर रामगढ़ में प्रभु यीशु के क्रूस मरण को किया गया याद

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़ : रामगढ़ शहर के संत मेरी चर्च में गुड फ्राइडे के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ईसाई धर्मावलंबियों ने प्रभु ईसा मसीह को भक्ति व श्रद्धा पूर्वक याद किया।

इस दौरान लोगों ने प्रभु ईसा मसीह के दुखदाई क्रूस मरण का स्मरण किया। इस दिन लोगों ने प्रभु ईसा मसीह से प्रार्थना की कि सभी मनुष्यों की भलाई हो और उन्हें मुक्ति मिले।

आज की धार्मिक विधि क्रूस रास्ता की प्रार्थना से शुरू हुई। फादर करमा कच्छप, सिमोन एक्का, प्रेमचंद लकड़ा, सुधीर डुंगडुंग, विनोद बाखला, सुनील कुमार, सरोज एक्का, आशा ने प्रभु यीशु के दुख भोग का पाठ किया।

फादर करमा कच्छप ने कहा कि हम प्रभु यीशु के आशीष प्रेम को पहचान कर प्रभु को पूर्ण रूप से प्यार करते है। हम एक दूसरे को क्षमा करें।

इसके बाद विसप पुरोहित, संत फादर और बीमारों के लिए प्रार्थना की गई। इसके बाद ढंके हुए क्रूस का अनावरण किया गया और उसकी उपासना की गई। लोगों ने बड़े विश्वास से क्रूस का प्रणाम किया और आशीष ग्रहण किया। इसके बाद सभी के बीच परम प्रसाद का वितरण किया गया।

Share This Article