Latest Newsझारखंडहार्ट की गंभीर बीमारी का ऑपरेशन कर RIMS के डॉक्टरों ने बचाई...

हार्ट की गंभीर बीमारी का ऑपरेशन कर RIMS के डॉक्टरों ने बचाई मरीज की जान, अब…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

RIMS CTVS Department: RIMS के CTVS विभाग ने हृदय की गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति की ऑपरेशन कर जान बचायी है।

गुरुवार को रिम्स से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले यह मरीज़ CTVS विभाग में हृदय संबंधित समस्या लेकर प्रो (डॉ) विनीत महाजन के पास पहुंचा था।

मरीज़ की स्थिति इतनी खराब थी कि उस से कुछ कदम भी चल पाना संभव नहीं हो पा रहा था।

25 प्रतिशत ही काम कर रहा था मरीज का हार्ट

आकस्मिकी जांच में पता चला कि मरीज का हृदय 25 प्रतिशत ही कार्य कर पा रहा है। 16 जनवरी को ऑपरेशन के दौरान देखा गया की मरीज के हृदय की बहुत-सारी कोशिकाएं सूख (Necrosis) चुकी थी जिसके लिए कृत्रिम रूप से मुख्य शिरा (Aorta) को सहयोग के लिए बैलुन पंप (IABP) के सपोर्ट पर रखा गया, जिससे की ऑपरेशन सफल हो पाया।

धीरे-धीरे कृत्रिम सपोर्ट को अब कम किया जा रहा है। अभी मरीज की हालत स्थिर है एवं सामान्य रूप से बातचीत कर रहा है। यह एक कठिन हृदय ऑपरेशन (Heart operation) है और इसके लिए उच्च तकनीक वाली जीवन रक्षक सहायता की आवश्यकता होती है।

निजी अस्पताल में इस सर्जरी की लागत लगभग 5-7 लाख रूपये है।

spot_img

Latest articles

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों...

हजारीबाग में सियासी भूचाल पर लगा विराम! हिरासत में लिए गए योगेंद्र साव और निर्मला देवी को देर रात मिली रिहाई

हजारीबाग: हजारीबाग में गुरुवार की शाम राजनीतिक हलचल उस वक्त तेज हो गई जब...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

खबरें और भी हैं...

प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...