प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के लोगों को उनके राज्य की स्थापना दिवस पर बधाई दी  है. उन्होंने कामना करते हुए कहा कि आने वाले समय में ये राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छूते रहेंगे। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि मनोरम दृश्यों और असाधारण सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध अरुणाचल प्रदेश परंपरा और प्रकृति के बीच सामंजस्य का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं… आशा है कि आने वाले समय में राज्य विकास की नयी ऊंचाइयों को छूता रहेगा।’’

एक अन्य संदेश में प्रधानमंत्री ने मिजोरम के लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मिजोरम अपनी अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और चिरस्थायी सांस्कृतिक परंपराओं के लिए व्यापक रूप से जाना जाता है और इसकी मजबूत सामुदायिक भावना और सौम्य लोग दया एवं करुणा जैसे मूल्यों का प्रतीक हैं।
मोदी ने कहा कि परंपराओं, संगीत और रोजमर्रा की जिंदगी के अन्य पहलुओं में झलकने वाली समृद्ध मिजो विरासत बेहद प्रेरणादायक है। उन्होंने लिखा, ‘‘आने वाले वर्षों में मिजोरम विकास के पथ पर अग्रसर हो और नयी नयी उपलब्धियां हासिल करे।’’ अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को 1987 में आज ही के दिन राज्य का दर्जा मिला था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।